पौड़ी: अनुपस्थित 6 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए अधिशासी अधिकारी ने
Pauri, Garhwal | Jul 5, 2025 पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने आज शनिवार को सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति देखी गई और मौके पर कुल 6कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिसमें से चार कर्मचारी आउटसोर्सिंग और एक कर्मचारी संविदा तथा एक स्थाई कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। अधिशासी अधिकारी ने सफाई निरीक्षक को अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।