फर्रुखाबाद: रुखईया भट्टा के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरजू नगला निवासी बुजुर्ग गोरेलाल पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 65 वर्ष घर से खाना खाकर रुखईया भट्टा पर जा रहे थे तभी भट्टा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गोरे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र