धौलपुर: नगर परिषद सभापति व वार्ड पार्षदों ने वाटर वर्क्स चौराहे पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर दिया ज्ञापन
धौलपुर। 2 दिन पूर्व निहालगंज थाना क्षेत्र में वाटर वर्क्स चौराहे पर एक सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था। सड़क हादसे से सबक लेने के बाद नगर परिषद ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर सड़क परिवहन मंत्री के नाम एनएचएआई द्वारा अंडरपास बनवाने के लिए पत्र सोंपा है।