धौलपुर: बिजली कटौती से परेशान उम्मेदी नगर के लोगों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
पिछले डेढ़ माह से परेशान कॉलोनी के लोगो ने शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहे पर स्थित पावर हाउस पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया की कॉलोनी को बसे हुए को काफी समय हो गया है। शहर में पढ़ रही भीषड़ उमस से लोग परेशान है। निगम के द्वारा 18 घंटे बिजली की कटौती की जाती है। नारेबाजी कर रहे लोगो के बीच जेईएन ने प्रदर्शन कर रहे लोगो से समझाइस कर वापिस भेज दिया।