शामली में चौथी शादी करने पहुंचे शौहर की तीन पत्नियों ने की पिटाई, बीच सड़क पर हुआ जमकर हंगामा
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में एक शख्स को चौथी शादी करने पहुंचना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि पहले से तीन पत्नियां होने के बावजूद शख्स चौथी शादी करने पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही उसकी तीनों पत्नियां मौके पर पहुंच गईं और बीच सड़क पर उसे घेर लिया।
इसके बाद तीनों पत्नियों ने मिलकर शख्स की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे के दौरान उसके कपड़े तक फट गए। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और संबंधित पक्षों के बयान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
#Shamli #ShamliNews #UPNews #ViralVideo #FourthMarriage शामली शामली_न्यूज वायरल_वीडियो उत्तरप्रदेश_न्यूज BreakingNews