हरसूद: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम धारूखेडी में आयोजित शिविर में उमड़े ग्रामीण
Harsud, Khandwa | Sep 18, 2026 शुक्रवार को विकासखंड के ग्राम धारुखेड़ी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य, शाह कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। शिविर में लगे सभी विभागों के स्टालों पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई।