बौंसी: बौसी में अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार
Bausi, Banka | Oct 25, 2026 बौंसी थाना पुलिस ने रविवार को अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रखंड मुख्यालय मोड़ के समीप लकड़ी लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया। वाहन चालक लकड़ी से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने वाहन वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की जांच में पिकअप पर अर्जुन प्रजाति के पेड़ की कुल 23 बोटा लकड़ी बरामद हुई।