सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार दोपहर 2 बजे को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विश्विद्यालय पांच गरीब बच्चों की शिक्षा और निजी विश्वद्यालय कम से कम 2 का बीड़ा उठाए। साथ ही संस्थान में एक तिहाई महिलाओं को रोजगार दें, ताकि विकसित भारत की तरफ तेजी से कदम बढ़ाया जा सके।