पाटन: ग्राम सकरा में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कारण अज्ञात, पाटन पुलिस जांच में जुटी
Patan, Jabalpur | Aug 19, 2026 पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बुधवार दोपहर 12 बजे बताया कि ग्राम सकरा में 23 वर्षीय युवक आनंद गौड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। आनंद के परिजनों ने बताया कि वह घर पर अकेला था और इसी दौरान उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी है आनंद ने यह कदम क्यों उठाया अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।