गुलाबगंज: जिले में सीएम हेल्पलाइन की 9594 शिकायतें लंबित, कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जिले में सीएम हेल्पलाइन की लंबित आवेदनों के निराकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधितों को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि ग्रेडिंग माह मार्च और 50 दिवसों की लंबित शिकायतों का समाधान संतुष्टि पूर्वक कराने के सफल प्रयास किए जाएं। उन्होंने ततंसंबंध में सभी एसडीएम को भी विशेष निर्देश दिए हैं।