🤝 ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ • सहयोग शिविर से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार आज जिले की 12 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए।
📊 जिले की प्रगति
• 88 आवेदन प्राप्त
• 04 आवेदनों का निष्पादन
• शेष 84 आवेदनों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश
🎯 शिविरों में पात्र लाभुकों को जॉब कार्ड, लेबर कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
👥 सिकरिया पंचायत के सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी ने स्वयं भाग लेकर आमजनों की समस्याएं सुनीं।
➡️ प्रत्येक आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश
➡️ निर्धारित मानकों के अनुरूप अधिकतम 30 दिनों में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश
➡️ निष्पादित मामलों का अनुपालन प्रतिवेदन सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश
#सहयोग_शिविर #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #जहानाबाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद