कुंडा: रामपुर कोटवा गांव में बैनामा की जमीन पर दबंग नहीं बनने दे रहे मकान, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की शिकायत
बाघराय के रामपुर कोटवा गांव के रहने वाले रिशु शुक्ला ने शनिवार को कुंडा तहसील के समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एक जमीन बैनामा लिया है और इस जमीन पर दबंगों द्वारा उन्हें ना तो कब्जा करने दिया जा रहा है और ना ही उनका मकान बन पा रहा है। पिछले 1 वर्ष से लगातार वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।