बूंदी: डाबी ग्राम पंचायत पर डोर स्टेप प्री काउंसलिंग कैंप एवं मेगा विधिक चेतना शिविर का हुआ आयोजन
Bundi, Bundi | Feb 28, 2024 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बूंदी के निर्देश अनुसार 9 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तालुका विधिक सेवा समिति तालेड़ा द्वारा ग्राम पंचायत डाबी में डोर स्टेप प्री काउंसलिंग कैंप एवं मेगा विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित पक्षकारों के मामले समझाइश से सुलझाए गए।