बहराइच: आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस सख्त, घंटाघर से तिकोनी बाग तक निकाला फ्लैग मार्च
बहराइच: आगामी त्यौहारों (हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी) के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने शहर में पैदल फ्लैग मार्च किया।
यह मार्च घंटाघर से शुरू होकर टिकोनी बाग तक निकाला गया, जिसका नेतृत्व कोतवाली नगर प्रभारी (कोतवाल), घंटाघर चौकी इंचार्ज और रोडवेज चौकी इंचार्ज ने संयुक्त रूप से किया।
मार्च के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और आम जनता से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाया। साथ ही चेतावनी दी कि त्यौहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।