हथुआ: मीरगंज में प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग लड़की, मां ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने अज्ञात प्रेमी के साथ फरार हो गई। लड़की की मां ने इस मामले में मीरगंज थाने में अज्ञात प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने मंगलवार की शाम 5:20 में बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार लड़की व उसके प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है।