मड़ावरा: रजोला में अज्ञात कारणों से एक युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय किया गया रेफर
रजोला गाँव में गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।