बीरपुर: बीरपुर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुई राख
रविवार की अहले सुबह बीरपुर के पंचमुखी मंदिर स्थित एक मिठाई व बेकरी दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण बिजली की शार्ट सर्किट से उत्पन्न चिंगारी से बताया जा रहा है। यह अगलगी की घटना श्री कृष्णा स्वीट्स एवं बेकरी दुकान में हुई है।