बीरपुर: भवानंदपुर पंचायत के वार्ड 10 में यूथ क्लब का हुआ गठन,नूर आलम बने अध्यक्ष
बीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों पीके यूथ क्लब गठन का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में यूथ क्लब का गठन जन सुराज टीम के प्रखंड संयोजक गुलशन सिंह राणा की देखरेख में संपन्न हुई। प्रखंड संयोजक ने बताया कि भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में नूर आलम को यूथ क्लब का अध्यक्ष बनाया गया।