बीरपुर: डीहपर के वांसबाड़ी में एक युवक की हुई हत्याकांड में प्रयुक्त देसी पिस्तौल को बीरपुर पुलिस ने किया बरामद
बीरपुर थाना क्षेत्र के डीहपर के वांसबाड़ी में हुई राकेश कुमार उर्फ तूफानी सिंह की हत्याकांड में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल को बीरपुर पुलिस ने छापेमारी कर मलह डीह के गंडक नदी किनारे स्थित झोपड़ी से बरामद किया।छापेमारी नामजद मुख्य अभियुक्त धीरज कुमार को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर झोपड़ी से देशी पिस्तौल बरामद हुई।