बीरपुर: बीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में लगा जनता दरबार, पांच मामले निष्पादित
भूमि विवाद का निपटारा हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में जनता दरबार लगाया गया। ।इस संबंध में जानकारी देते हुए बीरपुर अंचल के सीओ भाई विरेन्द्र ने बताया की जनता दरबार में कुल 27 भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई ।जिसमें पूर्व का 26 आवेदन व 1 नये आवेदन शामिल हैं। वहीं पांच मामलों का निष्पादन किया गया।