बीरपुर: डीहपर पंचायत में यूथ क्लबों का हुआ गठन ,बांटी गई खेल किट
बीरपुर प्रखंड के डीहपर पंचायत में प्रशांत किशोर की दो यूथ क्लबों का गठन किया गया। यह यूथ क्लब का गठन जन सुराज टीम के प्रखंड संयोजक गुलशन सिंह राणा की देखरेख में संपन्न हुई। प्रखंड संयोजक ने बताया कि वार्ड नंबर 6 में प्रवीण कुमार को यूथ क्लब का अध्यक्ष, शशिकांत को उपाध्यक्ष, विश्वजीत कुमार को सचिव बनाया गया।