बीरपुर: शिवनगर के बजरंगबली मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान बॉक्स को तोड़कर रुपया किया चंपत
बीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा महादेव मठ शिवनगर में अज्ञात चोरों ने बजरंगबली मंदिर के समीप लगे दान बॉक्स को तोड़कर उसमें रखे दान का रूपया चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब मिली जब गुरूवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उक्त मंदिर पर पुजा अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि वहां लगे दान बॉक्स गायव है।