पंचकूला: मदनपुर में ज्वेलर की दुकान पर फायरिंग कर लूट की कोशिश में शामिल एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने किया गिरफ्तार
मदनपुर में ज्वेलर की दुकान पर फायरिंग कर लूट की कोशिश में शामिल एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज गुरमेल सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा मदनपुर पंचकूला में ज्वेलर्स को दुकान पर फायर कर लूट की कोशिश की थी। इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।