पंचकूला: सेक्टर 2 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर जोइनिंग की मांग कर रहे है ग्रुप सी के उम्मीदवार,
सेक्टर 2 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर ग्रुप सी के उम्मीदवार अपनी जोइनिंग की मांग को लेकर एकत्रित हुए । लगातार हरियाणा भर से पहुंचे उम्मीदवार हरियाणा के कर्मचारी चयन आयोग से अपनी जोइनिंग की मांग उठा रहे है। उम्मीदवारों का कहना है कि लगातार इस मांग को उठा रहे हैं और अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा उन्हें आश्वासन नहीं दिया गया।