पंचकूला: चंडी एनक्लेव कॉलोनी पंचकूला में पीने के पानी की भारी कमी और सफाई व्यवस्था चरमराने की समस्याएं उठाई वार्ड के लोगों ने।
नगर निगम पंचकूला वार्ड 16 में स्थित चंडी इनकलैव के प्रमुख लोगों का एक शिष्टमंडल अपनी समस्याओं को लेकर पंचकूला के लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिये बनाये गये "पीपुल्स फ्रंट पंचकूला" के अध्यक्ष ओ पी सिहाग से उनके सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में मिले। इस शिष्टमण्डल की अध्यक्षता कर रहे जयकरण सरोहा,जे डी शर्मा एवं ओम प्रकाश ने पीएफपी अध्यक्ष को बताया।