पंचकूला: सेक्टर 5 धरना स्थल में चल रहा वोकेशनल टीचरों की भूख हड़ताल हुई समाप्त, मांगों को लेकर बनी सहमति
सेक्टर 5 धरना स्थल में चल रही वोकेशनल टीचरों की भूख हड़ताल आज समाप्त हो गई है। वोकेशनल टीचरों के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा सदन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जहां बैठक के दौरान मांगों पर सहमती बनी।अधिकारियों ने जल्द मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वोकेशनल टीचरों ने अपना धरना समाप्त किया।