पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 26 में मुस्लिम कब्रिस्तान के पास हट पर बैठे 78 वर्षीय व्यक्ति का फोन छीनकर तीन युवक फरार
चंडीमंदिर थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति सोहनलाल ने बताया है कि मैं मुस्लिम कब्रिस्तान के पास हट बैठा हुआ था और फोन पर बात कर रहा था। तभी मेरे पास तीन युवक आए और मेरे हाथ से फोन छीन कर ले गए। तीनों युवक गांव ककराली पंजाब की तरफ भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनो युवकों की तलाश शुरू कर दी है।