ढीमरखेड़ा: ग्राम इटमां में सगे भाइयों के बीच लाठी-डंडे चले, क्रॉस केस दर्ज
कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम इटमां में पारिवारिक विवाद और जमीनी रंजिश को लेकर सगे भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। विनोद नाहर (50 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई