जमुई: खैरमा ग्रामीण बैंक से रुपए निकालकर लौट रही महिला से बैंक के अंदर उच्चकों ने 10 हजार रुपए गिनने का झांसा देकर ले लिए
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 खैरमा गांव स्थित ग्रामीण बैंक से रुपए निकाल कर घर लौट रही है एक महिला से बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब बैंक के अंदर ही उच्चकों द्वारा रूपए गिनने का झांसा देकर 10 हजार रूपए छीनकर फरार हो गया। जिसको लेकर पीड़िता के द्वारा पूरे मामले की जानकारी 112 पुलिस की टीम को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।