जमुई: DM के आदेश के बाद सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 बड़ीबाग के पास मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार बाइक के पेड़ में टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया और दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद देर रात करीब 12:15 बजे पोस्टमार्टम किया गया।