जमुई: रजला के पास ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 रजला के पास मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्व: लुकमान की पत्नी जुलेखा खातून की मौत हो गई। उंसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन द्वारा खदेड़कर ट्रक को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस द्वारा मृतका महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।