जमुई: सिकंदरा में पहले चरण के पैक्स चुनाव के लिए मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 94 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र में पहले चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार 3 बजे तक विभिन्न पदों के लिये 94 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया।