जमुई: नगर परिषद ने स्कूली बच्चों के साथ समाहरणालय से निकाली प्रभातफेरी, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 जिला प्रशासन के निर्देश पर नप पदाधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता की देखरेख में मंगलवार को दिन के 11:00 बजे नगर परिषद द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूली बच्चों के साथ समाहरणालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।