कुंडा: कुंडा के मनगढ़ में कोर्ट केस और SDM के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी
कुंडा के मनगढ़ में न्यायालय में लंबित भूमि विवाद के बीच दबंगों द्वारा जबरन निर्माण करने का वीडियो रविवार शाम 5 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित राम सुमिरन का आरोप है कि जमीन उनके नाम दर्ज है, फिर भी विपक्षी बालकृष्ण निर्माण कर रहा है। SDM के निर्देश के बाद भी राजस्व टीम और मनगढ़ चौकी पुलिस के न पहुँचने से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।