दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर में जुआ अड्डे पर स्पेशल स्टाफ का छापा, ₹35,900 नकद और 15 आरोपी गिरफ्तार
साउथ वेस्ट दिल्ली के सागरपुर इलाके में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें से जुए का अड्डा चलाने वाला ऑर्गेनाइजर भी शामिल है। मौके से पुलिस टीम ने 35,900 कैश भी जप्त किया है। यह सभी दिल्ली के विजय एनक्लेव, सागरपुर, ब्रह्मपुरी, डाबड़ी, पालम, द्वारका, दुर्गा पार्क इलाकों के रहने वाले हैं।