दिल्ली कैंटोनमेंट: शहीद कांस्टेबल हेमंत कुमार की स्मृति में द्वारका सेक्टर 23 थाना में बैडमिंटन/टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन
दिल्ली पुलिस के शहीद कांस्टेबल हेमंत कुमार की याद में 22 फरवरी की देर शाम, द्वारका सेक्टर 23 थाना के कंपाउंड में इंडोर बैडमिंटन/टेबल टेनिस कोर्ट की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने किया। इस दौरान शाहिद कांस्टेबल हेमंत कुमार के परिजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम में द्वारका के RWA, फेडरेशन और कई स्कूल के छात्र शामिल हुए।