दिल्ली कैंटोनमेंट: नारायणा थाना पुलिस ने ₹6.30 लाख की चोरी के मामले में एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
नारायणा थाना के पुलिस टीम ने 1 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस टीम ने 4 लाख 26 हजार 500 कैश बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान गोलू उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है, यह नारायण का रहने वाला है। यह बदमाश पहले से 3 आपराधिक मामलों में शामिल भी रहा है। पुलिस टीम ने इसे नारायण थाना इलाके में रेड करके गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।