दिल्ली कैंटोनमेंट: मायापुरी में कार बंपर फैक्ट्री में भीषण आग, ढाई घंटे तक रही अफरातफरी, 35 दमकल कर्मियों ने पाया काबू
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में भी आग लगने का मामला सामने आया है। यहां के फेज - 2 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर निकलने लगी। वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। क्योंकि साथ अन्य फैक्ट्री और गोदाम बना हुआ था। फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। 35 फायरकर्मियों की टीम ने आग पर पाया काबू।