मोठ: यूपी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण हादसे का LIVE VIDEO वायरल, अतीक अहमद के बेटे की हुई थी मौत
Moth, Jhansi | Aug 12, 2026 झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए भीषण सड़क हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। वायरल वीडियो में हादसे का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है।