अमरिया: तहसील अमरिया में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं
अमरिया तहसील में अप्रैल माह का पहला समाधान दिवस शनिवार को 2 बजे तक आयोजित किया गया, जहां फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 4 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम मयंक गोस्वामी ने की। इस अवसर पर सीओ सदर नताशा गोयल, बीडीओ दिनेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे