चरपोखरी: चरपोखरी में बेलगाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सफाईकर्मी गंभीर रूप से जख्मी
चरपोखरी में गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना भवन के पास आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सफाईकर्मियों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।