सुदिव्य कुमार सोनु के निधन के बाद परिवार से मिलने गिरिडीह पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पत्नी श्वेता शर्मा को बंधाया ढांढस।
दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनु के निधन के के बाद बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव उनके परिवार से मिलने गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनु की पत्नी श्वेता शर्मा से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
सांसद पप्पू यादव ने श्वेता शर्मा को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनु को श्रद्धांजलि अर्पित की।
करीब एक महीने पहले हुए सुदिव्य कुमार सोनु के निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा था। ऐसे कठिन समय में सांसद पप्पू यादव ने परिवार के बीच पहुंचकर उनके दुख को साझा किया और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।