बरहरुवा: कोलकाता में दिल दहलाने वाली घटना को लेकर हड़ताल पर रहे बरहरवा के चिकित्सक#
मेडिकल कॉलेज कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के उपरांत निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वस्थ कर्मी हड़ताल पर रहे ।इस दौरान जहां ओपीडी पूरी तरह बन्द रहा, वहीं आपातकालीन सेवा पर चिकित्सक मौजूद रहे और जरूरतमंदों को सेवा प्रदान किया है।