बरहरुवा: प्रेस पुलिस के बीच श्रीकुंड मैदान में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, बारिश ने डाला खलल
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड के श्रीकुण्ड मिल्लत उच्च विद्यालय मैदान में पत्रकार एकादश व स्थानीय प्रशासन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास ने बल्लेबाजी कर किया। वही टॉस जीतकर प्रशासन की टीम ने सर्वप्रथम बल्लेबाजी कर 111 रन बनाए।