उरई जालौन में कल 8 जुवारी गिरफ्तार - 1.37 लाख नकद बरामद, बिजली विभाग का बाबू भी धरा*
*उरई, जालौन।* कल हुए गिरफ्तार और आज हुआ खुलासा
जनपद में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से *1 लाख 37 हजार 100 रुपये* नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई *कोंच रोड, बस स्टैंड चौकी क्षेत्र* में की गई।
- जुआ फड़ से - *1,24,100 रुपये*
- आरोपियों की जामा तलाशी से - *13,000 रुपये*
- *कुल बरामदगी - 1,37,100 रुपये*
*बिजली विभाग का बाबू भी शामिल*
कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग में तैनात एक बाबू भी जुआ खेलते पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे भी अन्य आरोपियों के साथ हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों के नामों का खुलासा पुलिस जल्द करेगी।
*किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई*
ये कार्रवाई *कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह* के नेतृत्व में हुई। टीम में फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी शिवम सिंह, जय चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Jalaun, Jalaun | Sep 12, 2026