पुपरी: बाजपट्टी के मदारीपुर बगीचा से पुलिस ने 600 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
बाजपट्टी के मदारीपुर बगीचा से पुलिस 600 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर नानपुर निवासी मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक तस्कर भागने में सफल रहा। इस संबंध में पुलिस गुरुवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।