डीएम-एसपी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ
जमुई। जिला पदाधिकारी के विशेष पहल पर रविवार को समाहरणालय परिसर से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने परिसर में स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और आम लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना है।
Jamui, Jamui | Aug 9, 2026