हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में फरीदाबाद की अन्वी और शौरवी ने जीता रजत
फरीदाबाद। ऐस बैडमिंटन अकादमी की अन्वी अत्री और शौरवी कौशिक ने 59वीं हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की अंडर-11 बालिका युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता। फरीदाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ने फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता रही।
अकादमी के मुताबिक, अन्वी और शौरवी ने युगल मुकाबलों में अच्छा तालमेल दिखाया। अकादमी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षण को दिया।
Panipat, Panipat | Nov 17, 2026