पातेपुर: पातेपुर के कृष्णवरा शाखा डाकघर के कर्मी से मारपीट, रुपए लूटने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
पातेपुर थाना क्षेत्र के कृष्णवारा शाखा डाकघर में घुसकर डाकपाल एवं सहायक डाकपाल के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में सहायक डाकपाल शिवम सिंह ने कुड़िया गांव निवासी वरुण राय एवं 50 अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब कर्मी ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही काउंटर में रखा 25 हजार रुपए..