उज्जैन: CM मोहन यादव ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, जनता ने फूल बरसाकर किया स्वागत 🛣️🌸
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेते हुए नीलगंगा से नानाखेड़ा चौराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों की जद में आए नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने मकान व देवस्थान हटाकर प्रशासन का सहयोग किया और मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। CM ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, और यह मार्ग जल्द ही एलिवेटेड ब्रिज से भी जुड़ेगा।
#UjjainNews #CMMohanYadav #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 20, 2026